सड़क दुर्घटना में बालक की स्थिति गंभीर
सिमराहा( अररिया,) संवाददाता
थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी अल्तमश पिता वारिश उम्र 10 वर्ष रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अररिया से पूर्णिया रेफर्ड कर दिया गया है। जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अल्तमश पुरंदाहा गांव के गच्छ लक्ष्मीपुर बस्ती का रहने वाला है। वह कुछ दिनों से अपने नाना मो बारिख के घर पर था। सड़क किनारे ही उनके नाना का घर है। रात को वह भोजन करने के बाद पिशाब करने दरवाजे पर आया। घटना डोरिया सोनापुर गांव के फ्लाई ओवर ब्रिज के पास ग्रामीण सड़क पर की है। इतने में ही आर टी मोहन पंचायत बरदाहा गांव के बहरदार टोला निवासी हीरा बहरदार का पुत्र अर्जुन कुमार बाइक से जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक चालक नशे में धुत था। गाड़ी नियंत्रण से बहुत अधिक रफ्तार में थी। इस बच्चे को टक्कर मारने से महज कुछ समय पहले सड़क किनारे चल रहे एक युवक भी बाल बाल बचा है।