किसान नेताओं ने प्रशासन की नाक में किया दम।
गुरसहायगंज
संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) ने रेल रोको आंदोलन का कार्यक्रम किया।
सोमवार को भाकियू(स्वराज) द्वारा रेल रोको आंदोलन के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सुबह से ही भाकियू (स्वराज) के जिलाध्यक्ष संदीप पाठक के आवास/ जिला कार्यालय पर डेरा डालकर जिलाध्यक्ष संदीप पाठक सहित प्रदेश सचिव डॉ. मो. इसरार जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेंद्र सिंह राठौर को जिला कार्यालय में ही किया नजरबंद।
नजरबंद की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर पहुंचना शुरू कर दिया, बढ़ती कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर प्रशासन में हलचल पैदा हुई और प्रशासन ने भारी पुलिस बल कार्यालय के बाहर तैनात किया। रेल रोको आंदोलन के लिए जैसे ही जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय से गुरसहायगंज स्थित रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करने लगे तो तैनात पुलिस बल ने उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोकने का प्रयास किया जिस पर भाकियू (स्वराज) जिला अध्यक्ष संदीप पाठक सहित अन्य कार्यकर्ताओं की प्रशासन से तीखी झड़प हुई झड़प के बाद प्रशासन के मान मनोब्बल पर जिलाध्यक्ष संदीप पाठक ने ज्ञापन देने को कहा तथा कार्यकर्ताओं को शांत किया। उप जिलाधिकारी छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता ने जिलाध्यक्ष के आवास/जिला कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लिया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ० मो० इसरार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज दुबे, तहसील महासचिव राजेश यादव, ब्लॉक सचिव सनी यादव उर्फ सोनू, अनीश यादव उर्फ गुड्डा भईया, रंजीत शाक्य, अफजल खान, राहिल मंसूरी, संदीप दिवाकर, कन्हैया अभिनेत्री सहित दर्जनों किसान व युवा मौजूद रहे।