पूर्वांचल ब्यूरो
ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (ओजेईईबी) ने सत्र 2021 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर बी.टेक, बी.आर्क, बी.प्लान, बी,सीएटी और एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन का पहला राउंड और विकल्प चुनने की प्रक्रिया 2 नवंबर, 2021 तक चलेगी।
इसके बाद 05 नवंबर को सीट अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी। इस साल ओजेईईबी की काउंसलिंग प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा बोर्ड भी इस बार काउंसलिंग के लिए एक स्पेशल राउंड आयोजित करेगा।
ओजेईई की महत्वपूर्ण तारीखें
पंजीयन और विकल्प चुनने की प्रक्रिया- 17 अक्तूबर शाम 5 बजे तक।
मॉक सीट अलॉटमेंट-1 – 28 अक्तूबर शाम 5 बजे तक।
मॉक सीट अलॉटमेंट-2 – 31 अक्तूबर रात 5 बजे तक।
पंजीयन की आखिरी तारीख- 2 नवंबर शाम 10 बजे तक।
सीट अलॉटमेंट राउंड-1 का परिणाम- 5 नवंबर शाम 5 बजे ।
एडमिशन प्रक्रिया- 5 नवंबर से 8 नवंबर 2021 तक।
स्पेशल रैंक पाने वालों के लिए पंजीयन- 6 नवंबर से 11 नवंबर 2021 तक।
सीट अलॉटमेंट राउंड-2 का परिणाम – 14 नवंबर 2021 शाम 5 बजे।