जौनपुर :रेल रोको आंदोलन किसानों का रहा बेअसर

पूर्वांचल ब्यूरो

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देशव्यापी रेल रोको आंदोलन की खबर पर सोमवार को रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट रहा। जंघई रेलवे स्टेशन पर संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान पंचायत कर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।
जंघई रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान पंचायत किया। इस दौरान रेल रोकने का भी प्रयास किया गया। लेकिन उपजिलाधिकारी मछलीशहर व क्षेत्राधिकारी अतर सिंह सहित थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह आरपीएफ इंस्पपेक्टर हकुम सिंह व भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते वे आगे नहीं बढ़ सके। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव की अगुवाई में एसडीएम को मांगपत्र सौंपा।

मांग किया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। लखीमपुर खीरी की घटना के संबंध में हाईकोर्ट न्यायालय के रिटायर जज से जांच कराई जाए। किसान विरोधी तीनों कृषि बिल वापस लिए जाएं। एमएसपी पर कानून बनाकर एक भाव से पूरे भारत मे फसलों की खरीद की जाए।

किसानों का 2021 तक सम्पूर्ण बिजली बिल माफ किया जाय। कार्यक्रम का संचालन सुबाष चंद्र पटेल और अध्यक्षता जगतम्बा प्रसाद गौंड ने किया। बदलापुर: संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। सोमवार को रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर पर सिविल पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ की टीम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रही। एसडीएम संजय कुमार मिश्रा, सीओ चोप सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा भी चक्रमण करते रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर :भरत मिलाप पर सील होगी जनपद की सीमा

Tue Oct 19 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो मुंगराबादशाहपुर नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम 21 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। उसी दिन रात में चौकी निकाली जाएगी और मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला 22 अक्तूबर को जारी रहेगा।इस बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने दलों व चौकियों के अध्यक्षों […]

You May Like

Breaking News

advertisement