पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव
राष्ट्रीय राज्यमार्ग-2 डाफी पर बन रहा नया टोल प्लाजा जनवरी में चालू हो जाएगा। 70 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में छह लेने से वाहनों को पास कराया जा रहा है।
मोहनसराय से बिहार जाने वाले वाहनों से नए टोल प्लाजा पर टैक्स लिया जा रहा है। बिहार से आने वाले वाहन से पुराने टोल प्लाजा से टैक्स वसूला जा रहा है। पुराने टोल प्लाजा से लगभग पांच सौ मीटर दूर बन रहा नया टोल नाका 16 लेन का है। इसमें चार लेन इमरजेंसी के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। टोल प्लाजा के मैनेजर जयराम कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा का निर्माण तेजी से चल रहा है। हर हाल में जनवरी में खोल दिया जाएगा।