आज़मगढ़ ब्यूरो।
भाजपा किसान मोर्चा की आज़मगढ़ इकाई की बैठक सोमवार को मुख्यालय के डाक बंगला पर हुई जिसमें 20 अक्टूबर के कार्यक्रम सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलराज सिंह ने बताया कि किसान कल्याण के लिए किये जाने वाले कार्यों को निचले स्तर तक पहुंचाना ही हम पदाधिकारीयो का दायित्व है । पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिवाकर सिंह ने कहा कि मोर्चा को प्रत्येक बूथ स्तर पर केन्द्र सरकार की किसान जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे हर किसान को इन योजनाओं के माध्यम से लाभ मिल सके।
महामंत्री अमित राय ने मोर्चें के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने मंडल में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ, राज्य की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार में किसानों के साथ हो रहे अन्याय एवं अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठायें।
इस मौके पर अंशु सिंह बिसेन जी कृष्णा सिंह जी अभिषेक पांडे सनी सिंह अरविंद राज जी पूर्व कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा आदि लोग उपस्थित रहे