वाराणसी :कांग्रेसियों ने मशाल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव

पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेसियों ने बुधवार की शाम मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क से मशाल जुलूस निकालने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की भी मांग की।

हिरासत में मृत सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलने से प्रियंका गांधी को लगातार रोकना यह बताता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कितनी संवेदनहीन हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। शोषितों और वंचितों की आवाज कांग्रेस हमेशा उठाएगी।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, दिलीप चौबे, मनीष मोरोलिया, पंकज सिंह डब्लू, मनीष चौबे, शैलेन्द्र सिंह, अनुराधा यादव, अशोक सिंह, अनुभव राय, परवेज खान, प्रिंस राय खगोलन, मयंक चौबे, चंचल शर्मा, रोहित दुबे, तरंग सेठ, हसन मेहंदी कब्बन, लालजी यादव, विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घोसी मऊ :बस अनियंत्रित होकर पलटी दो छात्राएं घायल

Thu Oct 21 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो कोतवाली अन्तर्गत नगर के मिर्जाजमालपुर स्थित वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे पर छात्रों को लेकर विद्यालय जा रही एक निजी सेकेण्डरी स्कूल की बस सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें कई बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई व उन्हें […]

You May Like

advertisement