स्वच्छ भारत का संदेश गांव और शहरों में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा कर सकते है युवा : जितेन्द्र

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निदेशक जितेन्द्र चड्ढा व एनवाईके के उपनिदेशक गुरमेल सिंह बाजवा ने कुरुक्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान का किया शुभारम्भ।निदेशक सहित तमाम अधिकारियों ने ब्रहमसरोवर पर किया श्रमदान।
कुरुक्षेत्र में 241 युवा क्लब एकत्रित करेंगे सिंगल यूज प्लास्टिक। प्रत्येक क्लब को दिया 35 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित करने का लक्ष्य।

कुरुक्षेत्र 21 अक्टूबर : – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक जितेंद्र चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने के उदेश्य से स्वच्छ भारत मिशन का आगाज हुआ। इस मिशन के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की तरफ से इस अभियान के तहत लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मंत्रालय की तरफ से जहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है, वहीं श्रमदान भी किया जा रहा है। इस कड़ी में नेहरु युवा केन्द्र संगठन हरियाणा भी अहम भूमिका निभा रहा है। इस प्रदेश में जहां 25 हजार 294 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है, वहीं कुरुक्षेत्र में 241 युवा क्लबों को 8435 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है।
निदेशक जितेन्द्र चड्ढा वीरवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले निदेशक जितेन्द्र चड्ढा, एनवाईके हरियाणा के उप निदेशक डा. गुरमेल सिंह बाजवा, नेहरु युवा केन्द्र की जिलाधिकारी मिशा, केयूके एनएसएस के निदेशक डा. दिनेश राणा ने विधिवत रुप से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने युवा वर्ग को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शपथ दिलाई गई और सभी अधिकारियों व युवाओं ने ब्रह्मसरोवर पर सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने में अपना योगदान भी दिया। निदेशक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को केवल युवा वर्ग ही आगे बढ़ा सकता है। यह वर्ग गांवों और शहरों में जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा के सपने को साकार कर सकते है। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर तक देश में 64 लाख किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कर लिया है और आगामी 10 दिनों में इस लक्ष्य को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और एक नया इतिहास लिखने का काम किया जाएगा। हालांकि देश में 75 लाख किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का 31 अक्टूबर और आगे भी चलने वाला यह अभियान में आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित है और इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे देश में चलाए जा रहे है। एनवाईके हरियाणा के उपनिदेशक डा. गुरमेल सिंह बाजवा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में 31 अक्टूबर तक नेहरु युवा केन्द्र की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस समय प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने का काम किया जा रहा है। इस प्रदेश में 25 हजार 294 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने के लक्ष्य में से 19 हजार 890 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर लिया गया है। एनवाईके की जिला अधिकारी मिशा ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में 241 युवा क्लब सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करने के अभियान में लगे हुए है। प्रत्येक क्लब को 35 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित करना था और जिले में कुल 8435 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित करने का लक्ष्य था तथा इस लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। इस मौके पर लेखा सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक कांता देवी, राष्ट्रीय सेवा योजना से डीएस राणा, सतीश व नेहरू युवा केंद्र से जुड़े राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में लक्षचंडी महायज्ञ के निमित्त शोभायात्रा आयोजित

Thu Oct 21 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया – उमेश गर्ग। मां मोक्षदायिनी गंगाधाम ट्रस्ट द्वारा थीम पार्क में 22 अक्तूबर से 1 नवंबर तक होगा लक्षचंडी महायज्ञ।महायज्ञ में अपनी नेक कमाई से कुछ अंश दान करने का सौभाग्य प्राप्त करे।मां मोक्षदायनी गंगाधाम ट्रस्ट बैंक खाता – 20222191007307 व […]

You May Like

advertisement