पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव
खोजवा सरायनंदन स्थित कोलुआवीर व्यायामशाला के पास खून से लथपथ मिली महिला से दुष्कर्म नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई। वहीं, महिला को पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल भेजा गया है।
कागजातों के फेर में पुलिसकर्मियों और महिला को दो चक्कर कबीरचौरा से पांडेयपुर स्थित अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर महिला को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह कोलुआवीर व्यायामशाला के पास एक महिला अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिली थी। मोहल्ले वासियों ने दुष्कर्म की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने महिला का दो बार मेडिकल कराया, दोनों बार दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि महिला को सीजेएम न्यायालय में पेश कर मानसिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना स्थल के पास लगे सीसी कैमरे से भी कोई अहम सुराग नहीं मिला है।