जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर, 2021/ जिले में 1 जून से 22 अक्टूबर तक- 1,168 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में- 1130.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में सबसे ज्यादा बलौदा तहसील में 1,329 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा तहसील जांजगीर में 954.5 मिलीमीटर दर्ज की गई । इसी प्रकार तहसील अकलतरा तहसील में –1,314.7, नवागढ़ – 1,242.8, पामगढ़- 1,133.3, चांपा- 1,256.5, सक्ती- 1,152.4, जैजैपुर- 1,068, मालखरौदा – 1115.5 डभरा- 1,275.6, शिवरीनारायण- 1,159.7, बम्हनीडीह-1031.3, सारागांव-994, और नया बाराद्वार तहसील में – 1,324.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Next Post
मछुआ सहकारी समितियों की संगोष्ठी का हुआ आयोजन छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने की मछली पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा
Fri Oct 22 , 2021
You May Like
-
2 years ago
कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित