कन्नौज:वैक्सीन लगवाने में निभाएं जिम्मेदारी तभी हारेगीं महामारीः जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

वैक्सीन लगवाने में निभाएं जिम्मेदारी तभी हारेगीं महामारीः जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

👉 जिले में तीन सौ केन्द्रों पर 15 हजार लोगों का हुआ टीकाकरण

✍️ जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
कन्नौज । कोविड टीकाकरण मेगा अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 300 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 45 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 15,521लोगों को टीके लगाए गए । इनमें से 18 से 45 आयु के 9,429 व 45 वर्ष से अधिक 6,092 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.गीतम सिंह ने दी | उन्होंने बताया कि जिले में 18 से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाना है, जिसके लिए शासन के निर्देश पर बड़े पैमाने पर मेगा अभियान चलाया जा रहा है । इसके लिए प्रतिदिन 30 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को अपनी पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज लेने का समय नजदीक आता जा रहा है। लोगों में वैक्सीन को लेकर अब किसी प्रकार का भ्रम और भय नहीं है। सभी आयु वर्ग के लोग उत्साह के साथ कोरोना रोधी टीका ले रहे हैं। सभी को चाहिए कि पहली डोज के बाद दूसरी डोज समय से लगवा लें | इसके साथ ही जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है वह जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवा लें, ताकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच सकें।
जिला वैक्सीन प्रभारी ईरशाद वेग ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण जारी है । लोगों को बिना स्लॉट बुकिंग के भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी टीकाकरण अभियान में भाग लेने में दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में करीब 7.13 लाख लोगों को टीके का पहला डोज दिया जा चुका है। करीब 1.97 लाख लोग दूसरी डोज भी ले चुके हैं। इस तरह जिले में अब तक करीब 9.10 लाख डोज लगाए जा चुके हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਗੁਰੂਕੁਲ ਵੂਮੈਨ ਕਾਲਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ ਦੌਰਾਨ ਦੁਰਗੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ

Sun Oct 24 , 2021
ਕਾਲਜ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਨੇ ਦੁਰਗੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੌ ਸਵਾਗਤ ਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਗੁਰੂਕੁਲ ਵੂਮੈਨ ਕਾਲਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ ਦੌਰਾਨ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ੍ਰੀ ਦੁਰਗੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ।ਕਾਲਜ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਨੇ ਦੁਰਗੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਉਕਤ ਫੈਸਟੀਵਲ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ […]

You May Like

advertisement