पूर्वांचल ब्यूरो
पोस्टमार्टम के बाद थाना कोपागंज पुलिस एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार के लिए देवाश्रम को सौंपा। देवाश्रम की ओर से शनिवार को लावारिस शव यात्रा लाश घर मऊ से देवाश्रम के मीडिया नमो नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान पहुंची।जहाँ अपरान्ह 2:30 बजे पूरे विधि विधान से शव को जिला चिकित्सालय के चीफ फार्मेसिस्ट व देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पीएन सिंह द्वारा मुखाग्नि प्रदान की गयी। अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ डेंटल सर्जन डा.सीपी आर्या द्वारा वहन किया गया। लावारिस शव यात्रा में नमो नारायण सिंह, अनवर, मोती राम, मुन्ना बरैठा, दया राम यादव, रामनाथ राम, कल्पनाथ, अमरेश व पीएन सिंह सहित घाट संरक्षक लाल चंद सम्मिलित रहे। उपरोक्त लावारिस शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा। जो इनके परिजनों के आने व इनके ज्ञात होने पर इनके परिजनों को नि:शुल्क सौंप दिया जायेगा।