बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिला तो सपा करेगी आंदोलन।
सपा नेताओं ने कटान क्षेत्र का किया दौरा।
सगड़ी (आजमगढ़): समाजवादी पार्टी के सगड़ी प्रभारी शिव सागर यादव की अगुवाई में सपा के नेताओं ने शनिवार को देवारा के बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। देवारा में मची तबाही देख नेताओं ने कहा कि यदि बाढ़ से तबाह हुए देवारा के लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। देवारा के किसानो की धान और गन्ने की फसल पहले ही बर्बाद हो गई थी, जो बची थी वह अक्टूबर माह में आई बाढ़ से बर्बाद हो रही है। लेकिन प्रशासन नहीं अभी तक इन लोगों को एक पैसे की भी मदद नहीं की है। यदि फसलों की भरपाई नहीं की गई तो सपा चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य सरयू यादव, विद्यासागर पटेल, रामशरण यादव, सुरेश निषाद, हरिकेश यादव,राजेश यादव, अशोक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।