जांजगीर-चांपा, 26 अक्टूबर, 2021/ जिले में 1 जून से 25 अक्टूबर तक- 1,168 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में- 1132.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में सबसे ज्यादा बलौदा तहसील में 1,329 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा तहसील जांजगीर में 954.5 मिलीमीटर दर्ज की गई । इसी प्रकार तहसील अकलतरा तहसील में –1,314.7, नवागढ़ – 1,242.8, पामगढ़- 1,133.3, चांपा- 1,256.5, सक्ती- 1,152.4, जैजैपुर- 1,068, मालखरौदा – 1115.5 डभरा- 1,275.6, शिवरीनारायण- 1,159.7, बम्हनीडीह-1031.3, सारागांव-994, और नया बाराद्वार तहसील में – 1,324.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Next Post
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जांजगीर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय होंगे मुख्य अतिथि
Tue Oct 26 , 2021
You May Like
-
4 weeks ago
लोकसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी
-
1 year ago
अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक संपन्न