रुद्रपुर उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा दी जा रही राशन किटों का विकास शर्मा ने किया वितरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा दी जा रही राशन किटों का विकास शर्मा ने किया वितरण

रुद्रपुर: भाजपा नेता विकास शर्मा ने आपदा प्रभावित संजय नगर खेडा मे आपदा पीडितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा दी जा रही राशन किटों का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितो को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा आने से पहले ही अलर्ट हो गये थे। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ही उन्होंने प्रदेश भर के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए राहत और बचाव कार्य तत्परता से शुरू करने के लिए निर्देश दिये थे। इसी का नतीजा रहा कि इतनी बड़ी आपदा में बडी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया गया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आई इस आपदा ने कईइलाकों में हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की और से लंगर चलाकर जरुरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा सरकार की और से निशुल्क राशन किटों का भी वितरण किया जा रहा है। जिसमें चावल, दाल, मसाले, घी आदि शामिल हैं। भाजपा नेता ने कहा कि धामी सरकार आपदा पीडितों के साथ खडी है। जरुरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोडी जायेगी। उन्होंने कहा कि राशन वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर वार्ड 19 के पार्षद सुनील बाल्मीकि, अनिल चौहान, मनीष गुप्ता, गुंजन अमरोही, संदीप बाल्मीकि आदि लोग उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रपुर उत्तराखंड:कांग्रेस कार्यालय में शुरू की गई बाढ पीडितों की सहायतार्थ रसोई: मीना शर्मा

Tue Oct 26 , 2021
रुद्रपुर: उतराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में शुरू की गई बाढ पीडितों की सहायतार्थ रसोई से प्रतिदिन हजारों असहाय लोगों तक पहुंचने का कर्म लगातार जारी है। श्रीमती शर्मा ने कहा […]

You May Like

advertisement