भाजपा किसान मोर्चा द्वारा लगाई गई चौपाले
ग्राम सलैया बुजुर्ग, बरहा और ब्यौना राजा मे कार्यक्रम
कोंच(जालौन) विकास खण्ड नदीगांव क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग, बरहा, और ब्यौना राजा में जिलाध्यक्ष के आदेश नुसार भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह ने की भाजपा किसान मोर्चा के लोगों ने बताया कि आगामी 2022 विधान सभा चुनाव में फिर भाजपा की सरकार बनेगी सरकार ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है किसानों की फसलों को बाजिब दाम दिलाने के साथ सरकार ने आर्थिक मदद भी की है कोरोना काल में किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को लाभ दिया गया ब्लॉक प्रमुख नदीगांव ने किसान चौपाल में किसानों की समस्याएं सुनी और किसानों की खाद की भी समस्या पर विचार किया और कहा जल्द ही खाद जैसी समस्याओ का निवारण किया जायेगा इस दौरान नदीगांव ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह पुष्कल बुंदेला शिवेंद्र द्विवेदी बसीठ कल्लू शिवहरे उपाध्यक्ष प्रधान सलैया,कृष्णा परिहार मंत्री बरहा,प्रवेश परिहार, सिरोवन बाबा, प्रमोद प्रजापति रामभरोसे प्रजापति रामचरण माता प्रसाद वर्मा नरेश प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे