हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
कुरुक्षेत्र 27 अक्टूबर :- नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में सतर्कता दिवस एवं सप्ताह के उपलक्ष्य में आम लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न खंडों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी मिशा ने बताया कि मंत्रालय के निर्देशानुसार सतर्कता दिवस सप्ताह 26 अक्टूबर 2021 से 1 नवंबर 2021 तक मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष सतर्कता दिवस एवं सप्ताह स्वतंत्र भारत 75 सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता की थीम पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के द्वारा आम लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन गतिविधियों में शामिल होने हेतु जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें जीवन के क्षेत्र में ईमानदारी दिखाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही उन्हें सत्य निष्ठा की शपथ भी दिलाई जाएगी। सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अपने अपने स्तर पर जिले के सभी खंडों मे सतर्कता दिवस एवं सप्ताह कार्यक्रम कर जन जन को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर लेखा सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक कांता देवी, एमटीएस अमित शर्मा, युवा साथी सुरेश सैनी, विजेता सैनी आदि उपस्थित थे।