प्रयास संस्था द्वारा जिला करनाल में नशे के विरुद्ध निकाली दूसरी पैदल जागरूकता यात्रा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के प्रयास सफल हो रहे हैं।
करनाल नीलोखेड़ी:- आज प्रयास संस्था के बैनर तले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों संग नीलोखेड़ी के भीड़ वाले क्षेत्र में नशे के विरुद्ध दूसरी पैदल जागरूकता यात्र निकाली। विद्यालय के प्राचार्य श्याम लाल की अध्यक्षता में यह जागरूकता यात्रा संपन्न हुई। प्रयास संस्था के संयोजक एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा इस जागरूकता यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे और उनके साथ सेवानिवृत पुलिस उप निरीक्षक कर्म चंद उनका सहयोग कर रहे थे। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सबसे पहले विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने बारे विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देशों से हरियाणा प्रांत को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठाया हुआ है. एक और तो अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने का कार्य चल रहा है तो दूसरी और नशे के आदि हो चुके लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. लोगों को नशे से दूर रहने के लिए अलग अलग स्थानों पर जाकर जागरूक किया जा रहा है और नशे के शिकार हो चुके लोगों का उपचार कराया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य श्याम लाल ने इस जन जागृति अभियान में तन मन से सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस कार्य में राज्य सरकार की सहायता करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम लाल, प्रवक्ता मिनाक्षी चौधरी, राजेश कुमार, सुमन देवी, सीमा गौतम, सीमा गाबा, जयभगवान, स्वाति चौधरी, अजय कुमार, अशोक कुमार, पूजा, प्रवीण चौधरी, सुमिता राणा, सुमन सुलेख, अनीता गुप्ता, पूजा कत्याल, निर्मला देवी, अंजू मान, पूनम सिंह, मधु शर्मा, सुमन कुमारी, सुमन, दीपक नरूला, देव कुमार, अरुण कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, रामपाल, संगीता वालिया, सुशिल गौतम, शशि किरण, संतोष रानी, कविता संधू, सुशीला दहिया, मीणा कुमारी, सतीश कुमार, मीणा रानी, रश्मि रानी, डॉ. ईश्वर सिंह एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर जागरूक किया।