क्षेत्रीय दल और छत्रपवाद देश को कमजोर कर रहे हैं-जितिन प्रसाद
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के तत्वाधान में संपन्न हुआ प्रबुद्धजन सम्मेलन
कोंच। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि आज के समय में देश में अगर कोई राष्ट्रीय दल बचा है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसके पास मजबूत नेतृत्व है और देश सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। जो अन्य दल हैं वे क्षेत्रीय दल हैं और वे छत्रपवाद से ग्रसित हैं। ये क्षेत्रीय दल और छत्रपवाद देश को कमजोर कर रहे हैं। यह बात उन्होंने यहां अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जनपद जालौन इकाई के तत्वाधान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।
मथुराप्रसाद महाविद्यालय में बुधवार रात अधिवक्ता परिषद के तत्वाधान एवं पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया के संयोजकत्व में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन उत्तरप्रदेश शासन के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद के मुख्य आतिथ्य और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी की अध्यक्षता में आहूत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कोंच प्रभारी ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश तिवारी पिरौना, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. केदारनाथ निरंजन, अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष ओमशंकर अग्रवाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमाकांत द्विवेदी बतौर बिशिष्ट अतिथि मंचस्थ रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। कार्यक्रम संयोजक पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया ने मंत्री को पगड़ी और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उन्होंने भाजपा में जाने का फैसला बहुत सोच समझ कर लिया है। देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। खासतौर पर बुंदेलखंड में विकास कार्यों की झड़ी लगी है। आने वाला समय बहुत ही महत्वपूर्ण है जो प्रदेश की दिशा तय करेगा। निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है क्योंकि प्रदेश की जनता यह जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही इस सूबे का भबिष्य सुरक्षित है। प्रदेश सरकार में उन्हें प्राविधिक शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग का आह्वान किया कि जातिवाद और वर्गवाद की संकीर्णताओं से ऊपर उठ कर न केवल अपना वोट भाजपा को दें बल्कि प्रदेश की खुशहाली के लिए अपने आसपास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम को जिपं अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, विज्ञान विशारद सीरौठिया, ओमशंकर अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन राजेंद्र द्विवेदी ने किया। इससे पूर्व सभागार में उपस्थित तमाम भाजपाइयों ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नायब तहसीलदार विदित कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, कृष्णकुमार अग्रवाल लल्लू उरई वाले, डॉ. एसएस ठाकुर, गंगाचरण वाजपेयी, केशव बबेले, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, ओमप्रकाश अग्रवाल, कमलेश चोपड़ा, प्रो. वीरेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश उदैनिया, संजय रावत, नवनीत मिश्रा, रूपेश शास्त्री, मुकेश तिवारी, बिष्णुकांत मिश्रा, राजेश शुक्ला, सुशील दूरवार मिरकू महाराज, उदयशंकर द्विवेदी, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, अनुरुद्ध मिश्रा, साकेत शांडिल्य, ओपी कुशवाहा, बादामसिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, अनिल पटेल, रामकुमार अग्रवाल, अशोक अरजरिया, राकेश तिवारी, शिवकुमार निरंजन, आनंद सेठ, इंद्रजीतसिंह राठौर, रामखिलावन कुशवाहा, मनोज दूरवार, संजय अग्रवाल, पप्पू चौधरी, आकाश गुप्ता, रामजी गुप्ता, जमील खान, नरेंद्र निरंजन, अर्चना सोनी, कृष्णा सोनी, महंत सुदर्शनपाणि दास, मनोज तिवारी, दीपक गर्ग बेटू, सौरभ पुरवार, नरेंद्र विश्वकर्मा, सुनील निरंजन बाबूजी आदि मौजूद रहे।
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️
आने वाले समय में हर क्षेत्र में प्राविधिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी-जितिन
🔖 विज्ञान के आवास पर जोरदार स्वागत हुआ प्राविधिक शिक्षा मंत्री का
कोंच। अपने कोंच प्रवास के दौरान उत्तरप्रदेश शासन के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया के आवास पर भी पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विज्ञान के बेटे ऋषभ सीरौठिया ने भगवान परशुराम का आयुध परशु भी उन्हें बतौर स्मृति चिन्ह भेंट किया। नगर के विद्वान ब्राह्मणों रमेश पटैरिया, ब्रजमोहन तिवारी, लल्लूराम मिश्रा, रामसिया आचार्य, राजेश दीक्षित, संतोष त्रिपाठी, राघवराम शास्त्री, सुधाकर चतुर्वेदी, गोविंद शरण मिश्रा, आनंद मिश्रा, सागर वोहरे आदि ने समवेत स्वर में स्वस्ति वाचन किया। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि आने वाले समय में समाज के हर क्षेत्र में प्राविधिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। लोगों से संवाद करके प्राविधिक शिक्षा के जरिए रोजगार के अवसर सृजित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरीडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे आदि का हवाला देते हुए कहा कि इससे बुंदेलखंड का तेजी से विकास होगा और यहां तकनीकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों से संतुष्ट है और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।