भाजपा में बिना जाति धर्म देखे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है-भार्गव
कोंच। भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम भार्गव ने पार्टी के युवाओं से कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसमें सभी जाति धर्म के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिला कर पुनः योगी जी को मुख्यमंत्री बनाना है। यह बात उन्होंने गहोई धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही।
भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम भार्गव के मुख्य आतिथ्य, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, भाजयुमो के जिला महामंत्री नगर प्रभारी आदर्श सौनाकिया, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष उमंग सेंगर के बिशिष्ट आतिथ्य में संजोए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू ने की। भाजयुमो नगर महामंत्री अजय कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सौरभ पुरवार ने किया। इससे पूर्व मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान दीपक तिवारी, ऋषि अग्रवाल, रविकांत कुशवाहा, महेंद्र अग्रवाल, रोहन नामदेव, विकास दुवे, विक्की अग्रवाल, विकास पटेल, अंचल बिलैया, निखिल गिरवासिया, दीपेन्द्र अग्रवाल, शिवम बाल्मीकि, चंदन राठौर, राहुल कुशवाहा, मनीष चौधरी, मनीष अग्रवाल, मनीष कुशवाहा, निखिल सोनी, अभिषेक राठौर, आयुष गुप्ता, आशु राठौर, कुलदीप कुशवाहा, दीप गुप्ता, रोहन पाटकर आदि उपस्थित रहे। भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम भार्गव एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के नेतृत्व में मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया।