थानेसर शहर को सबसे स्वच्छ और स्मार्ट नगरी के रुप में किया जा रहा है विकसित: उमा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने वार्ड 15 और वार्ड 23 में 20 लाख की गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ।
हर वार्ड में किए जा रहे है विकास कार्य।
कुरुक्षेत्र 3 फरवरी :- नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि थानेसर शहर को सबसे स्वच्छ और स्मार्ट नगरी के रुप में विकसित किया जा रहा है। इस लिए हर वार्ड में तेजी के साथ विकास कार्य किए जा रहे है और स्वच्छता पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। इस क्षेत्र को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से विशेष अनुदान राशि भी मुहैया करवाई जा रही है।
नप अध्यक्षा उमा सुधा बुधवार को वार्ड 15 हरी नगर और वार्ड 23 एकता विहार में सडक़ों के निर्माण कार्य को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले नप अध्यक्षा उमा सुधा, पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद भारत भूषण सिंगला ने वार्ड 15 हरी नगर और वार्ड 23 एकता विहार में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 2 गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत रुप से शुभारम्भ किया। नप अध्यक्षा ने कहा कि शहर के सभी 31 वार्डों में विकास कार्य करवाएं गए है और अब भी लगातार विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सभी वार्डों में समान रुप से बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही थानेसर शहर में ऐलिवेटिड रेल ट्रैक का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। इस प्रोजैक्ट पर जहां सरकार द्वारा 225 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएंगी। वहीं शहर वासियों को 5 फाटकों से भी निजात मिलेगी। इससे शहर का सौंदर्यकरण भी होगा और रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिल पाएगी और पर्यावरण में भी सुधार होगा। इसी तरह सरकार द्वारा शहर को विकसित करने पर कई परियोजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। इस मौके पर नैब सिंह, संजय, सतीश शर्मा, रणबीर, राजेन्द्र, अभिषेक, ओमप्रकाश, राजीव गर्ग, शशि, धर्म सिंह राणा, विलायती राम अरोड़ा, मोहन बजाज, कृष्ण कुकरेजा, संजीव बंसल, यशपाल, जगदीश आदि मौजूद थे।