दिवाली का पर्व जन कल्याण के रूप में मनाना चाहिए : डॉक्टर दीपक कोछड़

मोगा : [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] :=भारतीय जागृति मंच रजिस्टर्ड पंजाब के मुख्य संस्थापक डॉ दीपक कोछड़ ने दिवाली के उपलक्ष्य में जागृति भवन में चलाए जा रहे सिलाई सेंटर की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के जीवन से हमें जो शिक्षाएं मिलती हैं उन पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जैसे कि राम राज्य में जन कल्याण के लिए कार्य किए जाते थे, हमें उन के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। डॉक्टर कोछड़ ने बताया कि भारतीय जागृति मंच की पूरी टीम जन कल्याण हेतु विभिन्न समाज सेवी कार्य कर रही है जो कि अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा यह सभी कार्य मंच के मुख्य सरपरस्त मैडम इंदु पुरी व संजीव सैनी की प्रेरणा व सहयोग से किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंच के चेयरमैन वेदव्यास कांसल कोषाध्यक्ष मनदीप कपूर ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन परिवार के रूप में कार्य कर रहा है। हम जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा के लिए निस्वार्थ कार्यों के लिए वचनबद्ध है। जो भी कार्य किए जा रहे हैं मंच के सभी सदस्यों के बहुमूल्य सहयोग से किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम हरविंदर कौर सेवादार अमरजीत कौर एवं स्कूल की छात्राओं को दिवाली के पर्व पर गिफ्ट के रूप में सूट दिए गए। इस अवसर पर छात्राएं सुशीला ,सोनिया, मीरा ,गीता पूजा ,सिमरन प्रीत ,खुशप्रीत कोमल ,नेहा और कई छात्राएं शामिल हुई।

फोटो कैप्शन:= मंच के मुख्य संस्थापक डाक्टर दीपक कोछड़, वेदव्यास कांसल एवं मनदीप कपूर स्कूल की छात्राओं को सूट वितरण करते हुए

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आओ मिलकर दिया जलाएं,अंधकारमय झोपड़ियों से तिमिर मिटाएं

Tue Nov 2 , 2021
आओ मिलकर दिया जलाएंअंधकारमय झोपड़ियों से तिमिर मिटाएं।याद करे हम ज्ञान ध्वजा की जीर्ण-शीर्ण नालन्दा को ,तक्षशिला और बोधगया का बोध कराए भूलें-भटकें युवकों को,आर्यभट्ट और वराहमिहिर का पाठ पढाएं नूतन पीढी को,गुरु वशिष्ठ की ज्ञान-धरा पर ज्ञान बोध और प्रज्ञा का दीप जला कर,संत विनोबा के सपनों की फिर […]

You May Like

advertisement