हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 5 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र के रामनगर में गली नम्बर एक में स्थित शिव शक्ति मंदिर, में गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट भंडारा लगाया गया। इससे पहले मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। मंदिर के पुजारी राकेश कुमार ने बताया कि यह भंडारा पैट्रोलियम विभाग के सीनियर आईएएस अंकित अग्रवाल की तरफ से दिया गया था। भंडारे में कड़ी, चावल, हलवा, आदि प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। भंडारे का आयोजन अन्नकूट के उपलक्ष्य में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
पंडित राकेश ने बताया कि गोवर्धन पूजा को लोग अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, गोधन यानि गाय और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है. इसके साथ ही वरुण देव, इंद्र देव और अग्नि देव आदि देवताओं की पूजा का भी विधान है. गोवर्धन पूजा विभिन्न प्रकार के अन्न को समर्पित और वितरित किया जाता है, इसी वजह से इस उत्सव या पर्व का नाम अन्नकूट पड़ा है। इस दिन अनेक प्रकार के पकवान, मिठाई से भगवान को भोग लगाया जाता है।
इस मौके पर मंदिर के पुरोहित राकेश, मुकेश, उषा देवी, स्वाति शर्मा, अक्षरा भटनागर, ममता भटनागर, अमित भटनागर, आराध्या भटनागर, रीमा, मालती तिवारी शान्ति नगर, चीनू, आदि मौजूद थे।