नम आंखों से लक्ष्मी-गणेश को दी विदाई, श्रद्धालुओं ने लगाए मां के जयकारे
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ क्षेत्र में दीपोत्सव पर्व धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा का शनिवार को नम आंखों से विसर्जन नदियों व तालाबों में कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। क्षेत्र के बरन चौक,केसरी चौक, जायसवाल त्रिमुहानी , दुर्गा चौक , थाना रोड, बरन चौक आदि स्थानों पर दीपोत्सव पर्व पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र में स्थित नदी एवं तालाब में पूजा-अर्चना व महाआरती के साथ कर दी गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए पूजा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। नम आंखों से श्रद्दालुओ ने लक्ष्मी गणेश काली जी के प्रतिमा का विसर्जन किया। मूर्ति विसर्जन के समय थानाध्यक्ष अतरौलिया राजेश कुमार सिंह व्यवस्था के लिए पूरे दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909