कांग्रेस नेता विकास बैरागी के निधन पर कांग्रेसियो ने दी श्रद्धांजलि
रुद्रपुरः उतराखंड राज्य के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड ने कहा है कि कांग्रेस नेता विकास बैरागी के निधन से कांग्रेस और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। श्री बेहड ने विक्ष्वास व्यक्त किया कि उनके परिवार के अन्य लोग भी स्वर्गीय बैरागी के पद चिन्हों पर चलते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडेंगे। श्री बेहड स्वर्गीय विकास बैरागी के निधन के बाद आयोजित ब्रह्मभोज में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे। इस अवसर पर उतराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने स्वर्गीय विकास बैरागी को कांग्रेस का निष्ठावान समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ता बताते हुए उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति बताया श्रीमती शर्मा ने कहा कि उनकी पुत्री निगम पार्षद बबीता बैरागी और पुत्र मानस बैरागी कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर बाकी नही छोडेंगे। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली एन एस यू आई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट निगम पार्षद प्रीति साना,उमा सरकार, नितिन कुमार, देबू कोली,प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव रामाधारी गंगवार, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित बडी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट