हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
पिहोवा :- श्री गोविंदानंद आश्रम ठाकुरद्वारा पिहोवा में मासिक कन्या पूजन भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज द्वारा व आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में रविवार को आयोजित किया गया।
कन्या पूजन महंत बंशी पुरी जी महाराज द्वारा विधि विधान से संपन्न हुआ जिसमे आस पास की काफी संख्या में कन्याओं ने भाग लिया।
आश्रम में महंत जी द्वारा कार्तिक मास के महत्व के बारे में श्रद्धालुओ को बताया गया। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
सभी कन्याओं के चरणों को धोकर तिलक कर पूजा अर्चना कर जरूरी सामान फल इत्यादि वितरित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी ने बताया कि आश्रम परिसर में पिछले कई वर्षो से हर मास कन्या पूजन आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु वा गणमान्यजन मौजूद रहे।