हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
कुरुक्षेत्र 10 नवंबर :- जिला युवा अधिकारी मिशा ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए कितना घातक है। इस बारे में जन जागरूकता के लिए नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत युवाओं को इस बुराई को त्यागने व दूर रहने का संदेश देने में जुटे हुए है। देश को नशामुक्त बनाने की सार्थक पहल के साथ ही एक स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश को विकास के पथ पर पूरी तरह से अग्रसर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि पहले समाज को नशा मुक्त किया जाए। इसके लिए खासकर युवाओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि सही मायने में वही देश का भविष्य है। इस सोच को सभी वर्ग और समुदाय के सहयोग से ही साकार किया जा सकता है। इस कार्य में जुटे नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर नशे से होने वाले नुकसान को बताने के साथ ही घर-परिवार व समाज पर पड़ने वाले उसके असर के बारे में भी जन जन को जागरूक कर रहे है। यह सभी नशे मानसिक अस्वस्थता की उपज भी हो सकते हैं, इसलिए युवा पीढ़ी को इससे उबारना बहुत ही जरूरी है। नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र व जिला समाज कल्याण विभाग के समन्वय से जन-जन तक नशा मुक्ति के संदेश को पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता का उदेश्य जिला में नशे की रीढ़ को तोड़ना है और एक जन अभियान के रूप में इसे लेकर नशे को जमीन स्तर पर खत्म करवाने में सहयोग करना है। नशा मुक्त अभियान में युवा अहम भूमिका निभा सकते है। युवा ऊर्जावान होता है, जो रचनात्मक कार्य करने में सक्षम है। नशा के खिलाफ युवा शक्ति एकजुट हो और नशा मुक्त अभियान के सहयोग के लिए आगे आए। इस मौके पर लेखा सह कार्यक्रम पर्यवेक्षक कांता देवी, एमटीएस अमित शर्मा, सुरेश सैनी, विजेता सैनी, दीपक योगी, वीरेंदर, अमनप्रीत, सुखचैन, शुभम, मनप्रीत आदि उपस्थित थे।