देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने इगास पर्व पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है। बता दें कि, इससे पहले छठ पूजा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था। बता दें कि, इगास पर्व उत्तराखंड का व्यापक लोक पर्व है। पहाड़ में बग्वाल यानि दीपावली के ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है।
उत्तराखंड में ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस शृंखला को ईगास-बग्वाल नाम दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर खास अंदाज में स्थानीय भाषा में छुट्टी की जानकारी देते हुए लिखा कि, “उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।”