हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र 12 नवंबर :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 13 नवंबर को जिला कोर्ट परिसर में स्थित एडीआर सेंटर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजन राष्ट्रीय आयोग के सहयोग से महिलाओं के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल 4 सेशन आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण, राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का योगदान, महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, मौलिक अधिकारों को लेकर अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरुकता, पुनर्वास और पीड़ित मुआवजा शामिल है।