अभियान के तहत पकड़े गए तीन वारंटी
कोंच(कैलिया)पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा आगामी सामान्य विधान सभा निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी के सम्बंध में अभियान चलाया जा रहा है जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के कुशल निर्देशन में दिन शुक्रवार को थाना कैलिया प्रभारी अखलेश दुवेदी उपनिरीक्षक राम चन्द्र वर्मा अभिषेक सिंह कांस्टेविल राहुल सिंह और आनंद प्रताप सिंह ने वारंटी पकड़ों अभियान चलाते हुए ग्राम वरहल निबासी संतोष पुत्र बद्री प्रसाद ग्राम इटौरा निबासी बिमलेश व राज कुमार पुत्र गण थान सिंह उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।