सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
आधुनिक सुविधाओं से संपन्न है अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर : महेंद्र त्रिपाठी।
यूनाइटेड प्रेस क्लब ऑर्गेनाइजेशन ने अयोध्या प्रेस क्लब अध्यक्ष को दी बधाई।
उत्तरप्रदेश अयोध्या :- मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से देश विदेश के पत्रकारों को रुकने ठहरने के लिए वातानुकूलित अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का निर्माण पूरा करवाने पर अयोध्या जानकी घाट बड़ा स्थान के रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण महराज ने प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी की भूरी भूरी प्रसंसा कर पत्रकारिता जगत में नाम रोशन करने के लिए किशोरी जी का तिलक लगा कर अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।