ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर : एडवोकेट प्रदीप भारती
मोगा : 13 नवंबर [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := भगवान विष्णु जी छठे अजर अमर अवतार, भक्ति शक्ति के प्रतीक, दीन दुखियों के रक्षक,ब्राह्मण समाज के अराध्य देव भगवान श्री परशुराम की तपोस्थली ” खाटी धाम” फगवाड़ा के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण हेतु राजकीय सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। एडवोकेट प्रदीप भारती जिला अध्यक्ष ब्राह्मण सभा पंजाब इकाई जिला मोगा एवं ब्राह्मण बंधुओं ने माननीय पंजाब प्रदेश मुख्य मंत्री महोदय एवं एडवोकेट शेखर शुकला चेयरमैन ब्राह्मण कल्याण बोर्ड़ का इस सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।