आदिवासी समाज ने धूमधाम से मनाया काराम पोरोब
सिमराहा (अररिया) संवाददाता
फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला मधुरा के ग्रामीणों के सौजन्य से दो दिवसीय काराम पोरोब का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर आदिवासीयों ने सांस्कृतिक नृत्य का भी भव्य प्रदर्शन दिखाते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इस भव्य कार्यक्रम में नेपाल, बंगाल एवं झारखंड से नृतक पहुंचे थे। जिन्होंने अलग-अलग टोली बनाकर अपने नृत्य कला का प्रदर्शन दिखाया। वहीं प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीमों को रूपयों से पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष रामू सोरेन ने कहा की काराम पोरोब आदिवासीयों का पावन पर्व है। जिस में गांव समाज के देवी-देवताओं का पूजा पाठ किया जाता है। यह पर्व समाज के सुरक्षा हेतु प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। मौके पर उपेन्द्र सोरेन, रामू , शिबू सोरेन, बिट्टू मरांडी, नन्दु मुर्मू, भैयाराम मुर्मू, जगदीश मरांडी, मंगल मरांडी, अशोक मुर्मू, सुनील हांसदा सहित दर्जनों ग्रामीण एवं सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।