ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
कांग्रेस का’जन जागरण अभियान’ आज भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए रविवार को राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान प्रारंभ हुआ। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा जनसंवाद और अन्य कार्यक्रम किया गया।धर्मेंद्र राठोड़ ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। विजय जैन के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर पैदल मार्च किया गया कांग्रेस कार्यकर्ता सीएनजी, एलपीजी, डीजल-पेट्रोल, खाद्य तेल, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दाम की बढ़ोतरी के खिलाफ लोगों को जागरुक किया। पैदल मार्च अग्रसेन सर्किल, मदन निवास, जिला परिषद होते हुए भीमराव अंबेडकर सर्किल पर पहुँचा झा कांग्रेस जन जागरण अभियान के तहत 29 नवंबर तक विविध कार्यरम चलेंगे। कार्यकर्ता प्रभातफेरी निकालकर पेट्रोल डीजल व खाद्य पदार्थों में बढ़ी हुई कीमतों के बारे में जनता को अवगत कराएंगे। प्रतिदिन कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वार्ड स्तर पर विरोध कार्यक्रम होंगे। इसके तहत आमजन को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।