शुद्ध वातावरण से हमारा तन-मन प्रसन्नता का अनुभव करता है : डा. रावल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम कन्या महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण।

कुरुक्षेत्र, 15 नवम्बर : सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में एन.एस.एस. एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के तत्वाधान में पौधारोपण किया गया। प्रसिद्ध एन.जी.ओ. आयोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं आयुष मंत्रालय के सलाहकार डा. अशोक वार्ष्णेय ने महाविद्यालय में पारिजात का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने संभालू पौधा रोपित किया। इसके अतिरिक्त लैमन ग्रास, एलोवेरा, मरवा, तुलसी आदि के पौधे भी लगाए गए। प्राचार्या डा. रावल ने कहा कि पौधारोपण एक पावन कर्म है जो वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ हमें स्वस्थ रहने के लिए ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। हम सभी को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। हमें विशेष दिनों, उत्सव इत्यादि के अवसर पर पौधे अवश्य लगाने चाहिए। शुद्ध वातावरण से हमारा तन-मन प्रसन्नता का अनुभव करता है। उन्होंने एन.एस.एस. अधिकारियों डा. ममता वालिया, अमरजीत कौर तथा पर्यावरण प्रकोष्ठ की अध्यक्षा दीप्ति शर्मा को प्रोत्साहित किया।
जयराम कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांगेस नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी..

Mon Nov 15 , 2021
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद  के नैनीताल स्थित घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है. इस घटना की जानकारी कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर साझा की है. कहा जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे. बता दें […]

You May Like

Breaking News

advertisement