वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी
तुलसी विवाह से मिलता है कन्या दान का फल
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी को उपवास एवम तुलसी विवाह करवाने से कन्या दान का फल मिलता है। सुखमय दांपत्य जीवन के लिए एवम अखंड सौभाग्य एवम धन पुत्र आदि के लिए व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। किवदंतियों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन श्री हरि विष्णु भगवान योग निद्रा से जाग्रत कर विष्णु प्रिया तुलसी का विवाह संपन्न किया जाता हैं। आज के ही दिन देव प्रबोधिनी एकादशी को गन्ने का मंडप बनाकर श्री हरि विष्णु भगवान की पूजा आराधना की जाती है। सुबह से ही घर घर महिलाओ ने पूजन की तैयारिया तेज कर दी। तुलसी के पौधे को भव्य तरीके से सजाया गया। महिलाओ ने अखंड सौभाग्य परिवार की खुशहाली के लिए व्रत संपन्न किया।