शादी में आया दूल्हा शादी से किया इंकार डायल 112 की मौजूदगी में हुई शादी
संवाददाता:—विकास तिवारी
अम्बेडकर नगर| जनपद के तहसील टांडा क्षेत्र के अन्तर्गत थाना अलीगंज के ग्राम लड़नपुर पोस्ट आसोपुर मे प्रीती पुत्री स्व.राम भरत की शादी तय थी शादी का कार्यक्रम चल रहा था।बरातघर में जयमाला और दावत के बाद डीजे पर दूल्हा-दुल्हन के दोनों पक्ष के लोग डांस के दौरान शराबी बरातियों के झगड़े से रंग में भंग पड़ गया। इस घटना से दूल्हा और दुल्हन पक्ष में इस कदर तल्खी बढ़ी कि दुल्हा पक्ष ने फेरा लेने से ही मना कर दिया दूल्हन पक्ष के लोग। युवती की शादी एक युवक से राजकुमार पुत्र जय श्री ग्राम गुंवावा वेलवारी पोस्ट चांदपुर अम्बेडकर नगर में स्व.राम भरत की पुत्री से दिनांक 18/11/2021 को शादी तय हुई थी।
दोनों पक्ष आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं। एक रिश्तेदार ने ही बिचौलिये की भूमिका निभाकर रिश्ता तय कराया था।रात तय कार्यक्रम के तहत लड़का पक्ष ग्राम लड़नपुर पोस्ट आसोपुर गांव मे बरातघर आ गया। बरात भी धूमधाम से वहां पहुंची। बराती दावत का आनंद ले रहे थे। इसी बीच दूल्हे के दोस्त डीजे पर डांस करने लगे। बरात के कुछ लड़के शराब पिए थे और फूहड़ तरीके से डांस कर रहे थे। दूल्हन पक्ष के लोग बारातियों को डीजे बंद कराने को कहा तो वे झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। लड़की पक्ष की सूचना पर यूपी-112 पी आर बी 1670 और थाना पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया पर लड़के वालों ने भांवर डालने व शादी करने से मना कर दिया। लड़की के घरवालों का तर्क था कि जब अभी से यह हाल है तो शादी के बाद उनकी बेटी को ज्यादा परेशानी हो सकती है। सुबह लग भग 4 बजे करीब दोनों पक्षों समझा बुझाकर और पुलिस की मौजूदगी में शादी करने का फैसला कर लिया।
कुछ लोगों ने नशे में झगड़ा करके लड़की और लड़का पक्ष के मन में खटास पैदा कर दी। काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों ने शादी न करने का फैसला कर लिया है। इस मौके पर अलीगंज थाना प्रभारी व डायल 112 गाड़ी नंबर UP32 1670 कास्टेबल रंजय यादव गोविंद डायल 112 गाड़ी चालक संजय चौधरी. सहित ग्रामवासी व रिश्तेदार मौजूद रहे। वही उपस्थित डायल 112 कांस्टेबल रंजय यादव गोविंद लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद भी दिया।
इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।