इ होम्स पनोरमा में किया गया ध्वजारोहण
पूर्णिया संवाददाता
पूर्णिया: पनोरमा ग्रुप के इ होम्स पनोरमा में शुक्रवार को महान विद्वानो के मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी 25 दिसंबर से इ होम्स पनोरमा में बिहार के पूर्व डीजीपी श्री गुप्तेश्वर जी महाराज के द्वारा विश्व शांति हेतू सात दिवसीय शिव शक्ति रूद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
जिसकी तैयारी करवाई जा रही हैं.
जिसमें बनारस के कई महान विद्वान आचार्यो को भी आमंत्रित किया गया हैं।
मौके पर पनोरमा ग्रुप के रितेश झा,पूजा,दीप्ति चौधरी,चंदन,मनखुश मिश्रा,अरूणेश झा,अभिषेक मिश्रा,अनुराग कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद थें।