सगड़ी आज़मगढ़:सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने थामा भाजपा का दामन

सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने थामा भाजपा का दामन।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता।

सगड़ी/ आजमगढ़।बहुजन समाज पार्टी से सगड़ी की विधायक चुनी गई वंदना सिंह को बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा की वंदना सिंह के पार्टी में आने से आजमगढ़ में महिलाओं की आवाज बुलंद होगी। सगड़ी विधानसभा में की राजनीति में जबरदस्त दखल रखने वाले पूर्व मंत्री रामप्यारे सिंह की पुत्रवधू अपने पति सीपू सिंह की हत्या के बाद 2015 में राजनीति में आई थी। 2017 में बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें विधानसभा का टिकट दिया था।कांटे की टक्कर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जय राम पटेल को हराकर विधायक चुनी गई। कुछ दिन पूर्व ही इन्हें पार्टी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण बसपा से निलंबित कर दिया गया था।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरठ:मंडी के भाव में मिली कुछ राहत जेब पर भार हुआ कम

Wed Nov 24 , 2021
मेरठमंडी के भाव में मिली कुछ राहत जेब पर भार हुआ कममेरठ से काजल सैनी संवाददाता मंडी के भाव में काफी राहत मिली हुई है कुछ फलों के भाव बढ़ते नजर आ रहे हैं तो कुछ फलों के भाव गिरते नजर आ रहे हैं डेंगू महामारी में कीवी और नारियल […]

You May Like

advertisement