सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने प्रेरणा वृद्धाश्रम का किया दौरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 25 नवंबर :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने वीरवार को प्रेरणा वृद्ध आश्रम का दौरा किया। इस दौरान सीजेएम ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की व उनके साथ समय बिताया और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना। सभी बुजुर्गों ने कहा कि आश्रम में वह बहुत खुश है। उन्हे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हैं। सीएजएम ने आश्रम में नि शुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे बच्चों से बातचीत की और उन्हें जर्सिया भी वितरित की तथा उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने कहा कि इस आश्रम में करीब 15-20 बुजुर्ग रहते है। उन्होंने सीजेएम दुष्यंत चौधरी को प्रेरणा वृद्ध आश्रम में चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। प्रेरणा वृद्ध आश्रम की संचालक रेनू खुग्गर ने सीजेएम दुष्यंत चौधरी से प्रेरणा आश्रम के सभी बुजुर्गों से परिचय करवाया और आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ फिल्म इश्क भ्रम का प्रीमियर

Thu Nov 25 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – उमेश गर्ग। फिल्म में प्यार मोहब्बत के भ्रमित होने के बारे सटीक चोट की गई। कुरुक्षेत्र, 25 नवम्बर : कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में एस.के. फील फॉर यु प्रोडक्शन द्वारा फिल्म इश्क भ्रम का प्रीमियर आयोजित किया गया। यह […]

You May Like

advertisement