नेहरू युवा केंद्र द्वारा आमजन को किया जागरूक पानी की एक-एक बूंद बचाने की दिलाई शपथ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – वीना गर्ग।

कुरुक्षेत्र 26 नवंबर :- नेहरु युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कैच द रेन कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण व प्रबंधन को लेकर जिले के विभिन्न गांवो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम में विशेषकर युवाओं को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत युवाओं को जल सरंक्षण हेतु जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत युवा लीडर दीपक योगी द्वारा युवाओ को जल बचाने हेतु शपथ दिलाई गई। दीपक योगी ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा की पानी की एक-एक बूंद कीमती है। पानी के महत्व को देखते हुए आने वाले कल के लिए यह जरूरी है कि पानी की बर्बादी को रोका जाए जिससे कि भविष्य में पानी की दिक्कत ना हो। जल ही जीवन का आधार है, जल के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है इसलिए जल संरक्षण से जुडक़र पानी बचाने की मुहिम में अपना योगदान दें जल संरक्षण के लिए नागरिकों को जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए विशेषकर युवाओं को आगे आना होगा। हमे जल सरंक्षण की पद्धतियों को अपनाना होगा ताकि हम आने वाली पीढियों के लिए पीने योग्य जल को बचा सके। भूगर्भ में जल का स्तर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। जल सरंक्षण हेतु हमे सबसे ज्यादा ध्यान वर्षा जल को संग्रहित करने पर देना होगा। इस कार्यक्रम के तहत गांव-गांव लोगो को जल सरंक्षण हेतु हमे सबसे ज्यादा ध्यान वर्षा जल को संग्रहित करने पर देना होगा। इस कार्यक्रम के तहत गांव-गांव लोगो को जल सरंक्षण हेतु जागरूक किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सभी राष्ट्रिय युवा स्वयंसेवक व युवा लीडर दीपक योगी, विजेता सैनी, सुरेश सैनी अपना अहम योगदान दे रहे है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया

Fri Nov 26 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 संविधान से जुड़े विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन।नागरिकों को सशक्त बनाता है संविधान दिवस। कुरुक्षेत्र, 26 नवम्बर : देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में श्रीमती केसरी देवी […]

You May Like

advertisement