बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति हरिवंश मिश्रा
आजमगढ़| सगडी तहसील जिला पंचायत अध्यक्ष आराजी देवारा करखिया विनय मिश्रा के नेतृत्व में जाति समीकरण और बूथ समिति की बैठक हुई संपन्न बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा मौजूद रहे | बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायती चुनाव के साथ जाति समीकरण और बूथ समिति पर भी चर्चा हुई इसके साथ ही पार्टी की तरफ से कौन-कौन लोग पंचायत चुनाव लड़ेंगे इसकी भी विस्तृत जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा की तरफ से दी गई यह बैठक हैदराबाद मानिकपुर अब्बन पट्टी से होते हुए नैनिजोर मसूरिया मे आशीष गुप्ता के आवास पर समाप्त हुई इस बैठक में मुख्य रूप से श्याम सुंदर यादव सालिक मिश्रा आनंद गुप्ता रवि सहनी अंकुर गुप्ता विवेक पटेल गिरीश मौर्य पंडित रविंद्र मिश्रा पिंटू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे