जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लगवाया कोविड शील्ड टीका

जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लगवाया कोविड शील्ड टीका

आजमगढ़ कोविडशील्ड टीकाकरण में आज मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार आईएएस सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कोविडशील्ड टीका लगवाया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आज कोविडशील्ड टीका फ्रण्ट लाइन वर्करों को दिया जा रहा है, आज हम सब लोग कोविड का टीका लगवाकर बाहर आये हैं, एवं इसका कोई भी साइड इफेक्ट नही है, यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह वैक्सीन भारत में बनी है। टीकाकरण स्थलों पर जब भी समय आये तो टीकाकरण आकर अवश्य करा लें। अब तक जनपद में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों एवं कर्मचारियों को 11000 टीके लग चुके हैं।
आगे जिलाधिकारी ने बताया कि कोविडशील्ड का टीका सुरक्षित और असरदार है, कोविड का टीकाकरण दो बार कराया जायेगा, पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जायेगा।
बाइट राजेश कुमार जिलाधिकारी
ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दबंगों द्वारा बंजर भूमि पर कब्जा किए जाने पर पीड़ित ने लगाई जिलाधिकारी से न्याय की गुहार

Fri Feb 5 , 2021
दबंगों द्वारा बंजर भूमि पर कब्जा किए जाने पर पीड़ित ने लगाई जिलाधिकारी से न्याय की गुहार आजमगढ़|आज जिलाधिकारी कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने आए निलेश यादव ग्राम डुबकी तहसील निजामाबाद बताया कि बंजर भूमि पर मन बढ़ दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके मकान बना लिया गया […]

You May Like

advertisement