स्थानीय आदर्श थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन
फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता
स्थानीय आदर्श थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में फरियादियों सहित दोनो पक्षों के लोगों ने भाग लिया। जहां भूमि विवाद से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामलों को वादी एवं प्रतिवादियों के कागजातों का अवलोकन कर आगामी तिथि को आवश्यक कागजातों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार मे अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने जमीन विवाद से संबंधित मामलों पर सुनवाई की। जबकि कई मामले में दोनो पक्षो के कागजातों के अवलोकन करने के साथ साथ दोनो पक्षों के वादों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षो को अगामी दिन आयोजित होने वाले जनता दरबार में साक्ष्य के साथ कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अलावे कई मामलों में अमीन ने नापी कराकर वस्तुस्थिति की अधतन जानकारी देने का आदेश दिया। इस मौके पर अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मौजूद आवेदकों के आवेदन पर सुनवाई की गई है। जनता दरबार में जिन लोगो के भूमि संबंधी वादों की सुनवाई की गयी उसमें मुख्य रूप से टेढ़ी मुसहरी के मिथिलेश कुमार सिंह बनाम ज्ञानी पासवान, त्रिशकुण्ड के खिखरू दास बनाम महेंद्र दास,भागकोहलिया के रामचंद्र साह बनाम मासूम अंसारी, मझुआ के मसोमात खोखली देवी बनाम सुधीर विश्वास फारबिसगंज नप क्षेत्र के वार्ड संख्या उन्नीस के रजत सिंह बनाम विभा देवी व टेढ़ी मुसहरी के राजेंद्र प्रसाद एवं प्रमोद पासवान मौजूद थे।