रिपोर्ट- राजीव यादव
नरपतगंज (अररिया): प्रखंड क्षेत्र में डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। अभी किसान को गेहूं व मक्का के खेती का समय है और इस समय डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान काफी आक्रोशित दिख रहे हैं। किसान रोशन कुमार मंडल बताते हैं कि डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों को काफी परेशानी हो रहे हैं और दुकानदार भी मनमनाही करते हैं। किसान अरविंद कुमार बताते हैं कि विभाग के सही रवैया नहीं होने के कारण इसकी खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। किसान-बिट्टू कुमार बताते हैं कि किसानों को सही समय पर खाद नहीं मिलने से मक्का व गेहूँ के खेती में किसानों को लेट हो रहा है जबकि विभाग को इस विषय पर कोई चिंता नहीं है। मौक पर राजद के जिलाउपाध्यक्ष रुपेश राज यादव बताते हैं कि किसानों को सही समय पर खाद नहीं मिलने से गेहूं व मक्का के खेती कर रहे किसान को परेशानी हो रहा है क्योंकि की बुवाई के समय डीएपी देने से खेतों की नमी बरकरार रहते हैं, जिसके चलते किसान डीएपी के लिए परेशान दिख रहे हैं। समयनुसार किसानों को खाद नहीं मिलने से खेती सही से नहीं हो पायेगा। विभाग के इस रवैये के कारण किसान का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन विभाग के तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं आने से किसान मायूस दिख रहे हैं। मौके पर किसान सुनील कुमार, रूपम कुमार, बिनोद यादव, बिट्टू यादव राहुल कुमार आदि किसान मौजूद थे।
फोटो कैप्शन- किसान रूपेश यादव।