कन्नौज:खेत की मेड को लेकर हुआ विवाद , मारपीट मे हुए घायल की उपचार के दौरान मौत

खेत की मेड को लेकर हुआ विवाद , मारपीट मे हुए घायल की उपचार के दौरान मौत

कन्नौज । गुरसहायगंज कोतवाली के नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के बल्लूपुर गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद में दबंगों ने किसान व उसके भाईयों पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों ने तीनों को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान एक किसान की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली के अंर्तगत नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के बल्लूपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार के खेत की गांव के ही रहने वाले अरूण कुमार ने मेड़ काट दी थी। रविवार को जितेंद्र अपने भाई रामादीन व जुगल किशोर के साथ खेत पर गया था। मेड़ को कटा देख तीनों भाईयों ने विरोध किया। उस समय अरूण ने कुछ नहीं कहा और अपने घर चला गया। देर शाम अरूण ने अंशू व छुक्का के साथ मिलकर तीनों भाईयों पर जानलेवा हमला बोल दिया। पीट पीटकर तीनों को अधमरा कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बीच बचाव कर तीनों भाईयों को बचाया। जिसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रामादीन व जुगल किशोर की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां देर रात रामादीन की मौत हो गई। मौत की सूचना गांव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया कि मेड़ विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜਰਨਲ ਕੈਟਾਗਿਰੀ ਏਕਤਾ ਸੰਗਠਨ ਵੱਲੌ ਅੱਜ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਚੌਥਾ ਦਿਨ

Tue Nov 30 , 2021
ਮੋਗਾ : 29 ਨਵੰਬਰ [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] :=ਜਨਰਲ ਕੈਟਾਗਿਰੀ ਏਕਤਾ ਸੰਗਠਨ ਵਲੌ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ 26 ਨਵੰਬਰ ਤੌ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਚੋਥਾ ਦਿਨ ਹੈ। ਇਸ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿਕੀ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਰੋੋੜਵੰਸ਼ ਮਹਾਂ ਸਭਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ […]

You May Like

advertisement