अम्बेडकर नगर:भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने सदस्यता अभियान में वोट बनाने का कार्य किया

भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने सदस्यता अभियान में वोट बनाने का कार्य किया

संवाददाता:—विकास तिवारी

अम्बेडकर नगर | भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जारी हैं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी बूथवार नये सदस्यों को जोडने एवं पुराने सदस्यों के सत्यापन कार्य में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं रविवार को चोरमरा कमालपुर में भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के कुनबे में इजाफा करते हुए सैकडों सदस्य बनाये तथा पुराने बने सदस्यों का भी सत्यापन किया।जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने बताया कि आने वाली 2022 में भाजपा पूरी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनायेंगी क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में आम जनता के हित में बहुत से कार्य किये हैं और वह आम जनता के प्रति हमेशा कार्य करते रहेंगे।वहीं इस मौके पर जिला पंचायत श्रीकान्त कन्नौजिया,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह,किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष भॅवरनाथ विश्वकर्मा,मण्डल महामंत्री कन्हैया सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मो.शाहिद अंसारी,अमित सिंह, खुशबू,आशा सिंह,आरती चौहान,उर्मिला मौर्या के साथ-साथ बीजेपी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:सुचिता को मुँहचिढाती प्रशासनिक नाकामी

Tue Nov 30 , 2021
सुचिता को मुँहचिढाती प्रशासनिक नाकामी एक के एक बाद कुल चार वर्षों में लगातार छह बार सरकार के लिए नाक का प्रश्न बनी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का समयपूर्व सोशल मीडिया पर वायरल होना उत्तर प्रदेश में जहाँ एकओर नकल माफियाओं की दिनोंदिन गहराती जड़ का जीताजागता सबूत है वहीं […]

You May Like

advertisement