मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपये प्रति क्विंटल तय

जांजगीर-चांपा, 30 नवंबर, 2021/ जिले में समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 1870 रूपए की दर से मक्के की खरीदी एक दिसंबर से की जाएगी। मक्का उपार्जन के लिए नागरिक आपूर्ति निगम को एजेंसी नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य और निर्देश के अनुसार प्रदेश के किसानों से मक्का का उपार्जन करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर 5 हजार मिट्रिक टन मक्का उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के मक्का के लिए समर्थन मूल्य 1870 रूपये (एक हजार आठ सौ सत्तर रूपये) प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की गई है। मक्का की नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है। समर्थन मूल्य में खरीदे गये मक्के की राशि का भुगतान कृषकों के खातों में राशि अतंरण कर किया जाएगा। मक्का उपार्जन की समयावधि 01 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक नियत की गई है। प्राथमिक कृषि साख समितियों और लेम्पस द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक (शासकीय अवकाश के दिवसों को छोड़कर) मक्का खरीदी की जायेगी।
राज्य के समस्त जिलों में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन लिमिटेड को उपार्जन एजेन्सी नियुक्त किया गया है। एजेंसी द्वारा प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं लैम्पस के माध्यम से मक्का उपार्जन का किया जायेगा।
भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप मक्का का उपार्जन कृषकों से ऋण पुस्तिका के आधार पर किया जाएगा। मक्का उपार्जन से संबंधित कोई समस्या हो तो उसे खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 में दर्ज कराई जा सकती है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन 15 दिसंबर तक

Tue Nov 30 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 30 नवंबर, 2021/ जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, को सूचित किया गया है कि वे विभाग के नवीन पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर शिक्षा सत्र 2021-22 के […]

You May Like

advertisement