आजमगढ़ जिले के दौरे पर आई सपा कार्यालय पर एक प्रेसकांफ्रेंस मे महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही ने भाजपा पर हमला बोला है। सपा नेत्री ने भाजपा द्वारा लगातार आजमगढ़ को आतंक का गढ़ कहे जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जिला राजनीतिक परिपक्वता की निशानी है। यहां कर्मठता, बुद्धिमत्ता वाले लोग रहते हैं, भाजपा को इस तरह की बयानबाजी करते हुए शर्म आनी चाहिए। सपा नेत्री ने कहा कि अब जब कभी दोबारा भाजपा के लोग इस जनपद आएं उन्हें वापस भेजने का काम आप लोग करें। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह झूठे प्रचारकों की पार्टी है, इनका जन्म झूठ बोलने के लिए हुआ है। दो दिन पूर्व जिले के दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि सपा की सरकार में यह जिला आतंकवादी गतिविधियों का अड्डा बना था।
जनता के मुद्दे सुलझा लें वही असली रामराज्य
भाजपा द्वारा लगातार राजराज्य की बातों को जवाब देते हुए सपा नेत्री ने कहा कि जनता के सभी मुद्दे सुलझा लें वहीं असली रामरात्य है। आज महंगाई लगातार बढ़ रही है। महिला हिंसा व महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है।
रंग बदलना, नाम बदलना काम
सपा नेत्री ने कहा कि भाजपा के लोग नाम बदलने व रंग बदलने का काम कर रहे हैं। शिलान्यास का शिलान्यास, लोकार्पण का लोकार्पण कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में विकास की एक भी ईंट इन्होंने नही रखा है। यूपी की जनता अब उलझने वाली नही है। इनकी सरकार जा रही है। जनता को बेरोजगारी, महिला अत्याचार पर जवाब चाहिए। हम आधी आबादी के सहारे जनता के बीच जा रहे हैं। और निश्चित रूप से जिस तरह से इस सरकार से युवा, महिला, किसान परेशान हैं, इसका फायदा सपा को मिलेगा।
बाईट- राष्ट्रीय महिला महासभा अध्यक्ष जुही सिंह