हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जयराम पब्लिक स्कूल में गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ।
कुरुक्षेत्र, 2 दिसम्बर : देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के संरक्षण में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गीता में वर्णित श्लोकों से अवगत कराना है। हिंदी अध्यापिका मृदुला कौशिक ने बच्चों को श्रीमद्भगवद गीता की जानकारी देते हुए कहा कि गीता ज्ञान, कर्म और भक्ति की त्रिवेणी है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने युद्ध से विचलित हुए अर्जुन के माध्यम से सामान्य मनुष्य का विभिन्न परिस्थितियों में किस प्रकार मार्गदर्शन किया जा सकता है। इन सभी बातों का ज्ञान दिया गया है। गीता का पठन-पाठन श्रवण एवं चिंतन से जीवन श्रेष्ठता का भाव आता है। तत्पश्चात आठवीं कक्षा की छात्रा किरण टाया ने गीता के श्लोकों का मधुर आवाज में उच्चारण किया। गीता श्लोकोच्चारण का आयोजन विवेकानंद सदन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं सोनिया वालिया, प्रभजीत विर्क, रंजना शर्मा, पूजा शर्मा, किरण गौड़, नीलम शर्मा, ज्योति शर्मा अध्यापिकाएं उपस्थित रही।